UTTARAKHAND

प्रदेश  में बढती जा रही बेरोजगारी दिसंबर में 3  फीसदी का इजाफा

देवभूमि मीडिया ब्यूरो–  प्रदेश  में बेरोजगारी बढती जा रही है। नवंबर की तुलना में दिसंबर में राज्य की बेरोजगारी दर में 3  फीसदी का इजाफा हुआ है। बता दें कि राज्य में बेरोजगारी दर नवंबर में 1.2 फीसदी थी, जो दिसंबर में 4.2 फीसदी पहुंच गई।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी ने हाल ही में बेरोजगारी दर के आंकड़ों में खुलासा हुआ है।आंकड़ों के मुताबिक, सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में उत्तराखंड देश में नौंवे स्थान पर है। सबसे कम बेरोजगारी दर उड़ीसा की 0.9 फीसदी और सबसे अधिक हरियाणा की (37.4 फीसदी) आंकी गई है।

तो वही सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में वर्ष 2022 के दौरान सबसे कम बेरोजगारी दर सितंबर में 0.5 प्रतिशत रही। जबकि सबसे अधिक जून में 8.7 प्रतिशत आंकी गई।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »