भारत की पावरलिफ्टर Keyaa Kunal Banerji ने 2026 IPF World Sub-Junior & Junior Classic Powerlifting Championships में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया।
दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में आयोजित चैंपियनशिप में 47 किग्रा जूनियर महिला वर्ग में उतरी 21 वर्षीय Keyaa ने 140 किलोग्राम का डेडलिफ्ट उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।
महज 45.70 किलोग्राम बॉडीवेट वाली Keyaa ने अपने वजन से तीन गुना से भी अधिक भार उठाकर दमदार प्रदर्शन किया। डेडलिफ्ट स्पर्धा में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि 280 किलोग्राम के कुल स्कोर के साथ ओवरऑल पांचवें स्थान पर रहीं।



