BAGESHWERCHAMPAWATNANITALPITHORAGARHTOURISMUTTARAKHAND

 बारिश का येलो अलर्ट……………

मौसम फिर लेगा  करवट। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  तो भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को 24 घंटे सतर्क रहने को कहा गया है।  


 बता दे की मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 24 घंटे में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। तो इन जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »