-
मुख्यमंत्री ने गोंडा के मैजापुर में बलरामपुर चीनी मिल परिसर में किया एशिया के सबसे बड़े एथेनाल प्लांट का उद्घाटन
-
15 मेगावाट क्षमता का बिजली उत्पादन केंद्र बनेगा किसानों को मिलेगा सीधा फायदा, युवाओं को मिलेगा रोजगारः योगी
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा के मैजापुर में बलरामपुर चीनी मिल परिसर में एशिया के सबसे बड़े एथेनाल प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अन्नदाता अपने खेत में गन्ने के साथ डीजल और पेट्रोल का भी उत्पादन करने जा रहा है। एथेनाल प्लांट लगेगा। उन्होंने जो पैसा पहले विदेशों में जाता था, अरब में जाता था, अब वह एथेनॉल उत्पादन के माध्यम से हमारे किसान की जेब में जाएगा। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले पेट्रोल के नाम पर जो पैसा खर्च होता था, इसका एक छोटा सा हिस्सा भारत विरोधी गतिविधियों में कार्य करने वाले लेकर चले जाते थे। हमारा ही पैसा हमारे खिलाफ खर्च होता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एथेनॉल प्लांट के शिलान्यास के साथ ही मैजापुर चीनी मिल की क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है और 15 मेगावाट की बिजली उत्पादन का नया संयंत्र लग रहा है। इसे यह पूरा क्षेत्र जगमगाएगा, रोजगार की संभावनाएं बनेंगी।