UTTARAKHANDweather

मौसम: घने कोहरे की चपेट में हरिद्वार–दिल्ली नेशनल हाईवे, रेंगते दिखे वाहन

हरिद्वार–दिल्ली नेशनल हाईवे पर रात होते ही घना कोहरा छा गया है। कोहरे की सफेद चादर के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे हाईवे पर चल रहे वाहन धीमी गति से आगे बढ़ने को मजबूर हैं।

हेडलाइट की रोशनी भी कोहरे में फीकी पड़ रही है। वहीं कई स्थानों पर वाहन चालक अतिरिक्त सावधानी बरतते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस और प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचें और यदि सफर जरूरी हो तो फॉग लाइट का प्रयोग करते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »