थराली (चमोली)। मंगलवार
क्षेत्र पंचायत थराली की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने राज्य वित्त एवं 15 वित्त का भेदभाव आवंटन करने का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने जमकर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। जिससे 2 घंटे से अधिक समय तक सदन में जमकर शोर-शराबा होता रहा, सदस्यों ने 11 हजार के सोलर स्ट्रीट लाइट 16 हजार में पंचायतों में लगाने का भी आरोप लगाया।
इस दौरान कई बार सदन चलाने का प्रयास किया गया किंतु व्यवधान उत्पन्न होता रहा। बाद में प्रधान संघ ने बैठक के बहिष्कार की घोषणा करते हुए सदन से बहार चलें गए। अंत में ब्लाक प्रमुख को सदन को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
मंगलवार को ब्लाक सभागार थराली में प्रमुख प्रवीण पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक शुरू होते ही सदस्य भावना रावत ने क्षेत्र पंचायत निधि, राज्य वित्त एवं 15 वित्त के आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया।
इसके बाद सदस्य राकेश जोशी ने भी आवंटन को भेदभाव पूर्ण बताया। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह रावत सदन में नारेबाजी करते हुए पीठ के सामने धरने पर बैठ गए उनके साथ 5 क्षेत्र पंचायत सदस्य- भावना रावत,भानुप्रकाश फर्स्वाण, राकेश जोशी,बबीता देवी एवं सुमन देवराड़ी पीठ के सम्मुख धरने पर बैठ गए और दो घंटे से अधिक समय तक धरने पर बैठे रहें।



