उत्तराखंड में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी Dehradun में पेट्रोल 96.25 रुपये और डीजल 91.35 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं Nainital, Haridwar समेत कई जिलों में भी तेल के दाम बढ़े हैं। बागेश्वर, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में पेट्रोल सबसे महंगा होकर करीब 98 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में तनाव, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपये की कमजोरी के चलते कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में युद्ध, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की कमजोरी की वजह से यह कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल के दाम
– राजधानी देहरादून में पेट्रोल के दाम दो रुपए 68 पैसे बढ़कर 96 रुपए 25 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
– हरिद्वार में पेट्रोल के दाम दो रुपए 72 पैसे बढ़कर 95 रुपए 41 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
– नैनीताल में पेट्रोल के दाम तीन रुपए 19 पैसे बढ़कर 96 रुपए 30 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
यहां पेट्रोल मिल रहा सबसे महंगा
– वहीं उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में करीब तीन रुपए की बढ़ोतरी होने से सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल बिक रहा है। यहां प्रति लीटर पेट्रोल 98 रुपए के करीब मिल रहा है।
डीजल के दाम
– देहरादून में डीजल के दाम दो रुपए 91 पैसे बढ़कर 91 रुपए 35 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
– हरिद्वार में डीजल के दाम तीन रुपए 10 पैसे बढ़कर 90 रुपए 63 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
– नैनीताल में डीजल के दाम तीन रुपए 24 पैसे बढ़कर 91 रुपए 27 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
यहां डीजल मिल रहा सबसे महंगा
– उत्तराखंड के अल्मोड़ा में तीन रुपए एक पैसे बढ़कर डीजल सबसे महंगा हो गया है। यहां डीजल की नई कीमत 92 रुपए 68 पैसे हो गई है।
अन्य शहरों में दाम
– रुड़की में पेट्रोल- 95.29
डीजल के दाम – 90.50
स्पीड पेट्रोल 104.50
– ऋषिकेश में पेट्रोल- 95.96
डीजल – 91.09
स्पीड पेट्रोल 104.42
– श्रीनगर गढ़वाल में पेट्रोल – 97.13
डीजल – 92.22
– चंपावत में पेट्रोल- 97.33
डीजल के दाम – 92.41
– टनकपुर में पेट्रोल- 96.21
डीजल के दाम – 91.44
– अल्मोड़ा में पेट्रोल- 96.60
डीजल के दाम – 91.64

