UTTARAKHAND

टिहरी राजमाता सूरज कुंवर शाह का शनिवार को नई दिल्ली स्थित आवास में निधन

देवभूमि मीडिया ब्यूरो। टिहरी राजमाता सूरज कुंवर शाह (98) का शनिवार को नई दिल्ली स्थित आवास में निधन हो गया। राजमाता के आकस्मिक निधन की खबर से टिहरी जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
राजमाता के पति स्वर्गीय महाराजा मानवेंद्र शाह टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से आठ बार सांसद रहे थे। वर्तमान समय में इसी संसदीय सीट से उनकी बहू माला राज्य लक्ष्मी शाह सांसद हैं। राजमाता का अंतिम संस्कार सोमवार को ऋषिकेश स्थित पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा।

राजमाता के आकस्मिक निधन पर टिहरी राजपरिवार के राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल, राज परिवार के सदस्य ठाकुर भवानी प्रताप, पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, मेहरवान सिंह रावत और रामकथा वाचक तिलक राम चमोली ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »