एसजेवीएन के अध्यक्ष ने उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाओं के क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई
देहरादून। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाओं के क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई है। यह इच्छा उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक भेंट में जाहिर की। उन्होंने बताया की एसजेवीएन ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से बढ़ता हुआ उपक्रम है और वर्तमान में यह देश ही नहीं अपितु नेपाल और भूटान में भी जल विद्युत के साथ ही पवन उर्जा, ताप उर्जा एवं सौर उर्जा के क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने बताया की उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन 60 मेगावाट की नैटवार मोरी जल विद्युत परियोजना निर्माण के अग्रिम चरण में है और इसे जून 2022 तक पूरा किए जाने की सम्भावना है। उन्होंने टौंस एवं यमुना वैली में अन्य परियोजनाए भी एसजेवीएन को आवंटित करने का अनुरोध किया।
Leave a Comment

