DEHRADUNUTTARAKHAND

सनसनी : यहां महिला और बच्चे का कूड़े में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून /पटेलनगर

शिमला बाई पास रोड से सटे (आर्केडिया ग्रांट) क्षेत्र में कूड़े की खाई में संदिग्ध अवस्था में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी घटना सामने आई है।

मंगलवार को 25/06/24 को शाम के समय कोतवाली पटेल नगर को सूचना प्राप्त हुई की बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे सूखे नाले में शव पड़ा है,जिनसे दुर्गन्ध आ रही है । उक्त सूचना पर थाना पटेल नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

मौके पर एक महिला व एक करीब तीन माह के शिशु का शव 2-3 दिवस पुराना जिससे दुर्गन्ध आ रही थी, नाले में पड़ा मिला , जिसे पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। मौके पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए परंतु शिनाख्त नहीं हो पाई।

शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवाई की गई, बाद पोस्टमार्टम मृत्यु के सही कारणों की जानकारी हो पायेगी,शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »