UTTARAKHAND

देखिये कैसे बर्फबारी में बारातियों संग दुल्हनिया लेने पहुंचे दूल्हे राजा

बर्फबारी के बीच ही पूरी हुई राजेंद्र और शोभा की शादी की रस्में 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो  

गोपेश्वर (चमोली) : उत्तराखंड के चमोली जिले के घाट विकास खंड के रामणी गांव में सड़क पर बर्फ जमने के कारण दूल्हे को बरातियों के साथ बर्फबारी के बीच पैदल ही दुल्हन लेने जाना पड़ा।

ढोल दमाऊ के साथ बर्फ में पैदल चलकर दूल्हा बरातियों संग दुल्हन को लेने चरबंग गांव पहुंचा तो हर कोई देखता रह गया। बर्फबारी के बीच ही राजेंद्र और शोभा की शादी की रश्में संपन्न हुई। बर्फबारी के बीच ही दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रह है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »