Uttarakhand

यमुनोत्री हाइवे पर 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, 1 की मौत 

यमुनोत्री हाइवे पर 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, 1 की मौत 

विकासनगर : आज एक स्कूटी अनियंत्रित होकर यमुनोत्री हाइवे पर ग्राम हत्यारी के पास मंडावा धार पर नीचे लगभग 70 मीटर गहरी खाई में यमुना नदी में गिर गई। हादसे में दो घायल बताए जा रहे हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है।

सूचना पर तत्काल कोतवाली विकास नगर पुलिस मौके पर पहुंची।एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाल कर तत्काल 108 के माध्यम से चिकित्सालय भिजवाया गया मृतिका के शव को खाई से बाहर निकाल कर मोर्चरी विकासनगर भिजवाया गया है पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है।

 

घायलों,मृतक के नाम निम्न वत हैं…

1 अजय राय पुत्र अस्त्र राय निवासी ग्राम जूडो विकास नगर देहरादून उम्र 32 वर्ष,

2 निलिनी राय पुत्री अजय उपरोक्त 3 वर्ष

3 सीमा राय पत्नी अजय राय उपरोक्त उम्र 25 वर्ष मृतिका

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »