Uttarakhand

सफाई कर्मचारियों ने शहरी विकास मंत्री के आवास का किया घेराव ।

हल्द्वानी :उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले आज सैकड़ों सफाई कर्मचारी शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास पहुंचे जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन करते हुए शहरी विकास मंत्री के आवास का घेराव किया।

इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों को रोकती रही लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ते गए जिसके बाद मंत्री बंशीधर भगत सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनते हुए कहा कि इसको लेकर 20 तारीख को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और इस मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे जिससे कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जा सके।

और साथ ही पुराने सफाई कर्मचारियों को विभागों में नियमितीकरण किया जाए इसके अलावा इन दिनों आई सफाई भर्ती में पुराने कर्मचारियों को प्राथमिकता दिया जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »