UTTARAKHAND

उत्तराखंड के कोटद्वार में सड़क हादसा ट्रक को ठीक कर रहे मैकेनिकों को डंपर ने टक्कर मार दी तीन की मौत

Accident News: मैकेनिक सड़क पर ट्रक ठीक कर रहे थे, तभी डंपर ने तीनों को टक्कर मार दी और चालक वहां से फरार हो गया।

उत्तराखंड के कोटद्वार में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बीईएल रोड पर एक खराब ट्रक को ठीक कर रहे मैकेनिकों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची उत्तराखंडऔर तीनों को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »