UTTARAKHAND

रक्षाबंधन : उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा

देहरादून। रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों के किराये में शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी।

रक्षाबंधन के दिन 30 अगस्त, 2023 को रात्रि 12.00 बजे से 31 अगस्त, 2023 को रात्रि 12.00 बजे तक प्रदेश की महिलाओं का प्रदेश के अन्दर एवं उत्तराखण्ड से उत्तराखण्ड जाने में यदि उत्तर प्रदेश का भू भाग भी पड़ता है, तो उस पर भी उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित साधारण बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान कर निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »