वन विभाग रेडियो काॅलर से रखेगा गुलदारों पर नजर
तीन क्षेत्रों से 15 को किया जाएगा रेडियो कॉलर
पहली बार उत्तराखण्ड में गुलदार को लगाया गया रेडियो काॅलर
तीन क्षेत्रों से 15 को किया जाएगा रेडियो कॉलर
पहली बार उत्तराखण्ड में गुलदार को लगाया गया रेडियो काॅलर


देहरादून। उत्तराखंड में गुलदारों के आबादी में घुसने और हमला करने की खबरें रोजमर्रा की बात हैं। 70 फीसदी से ज्यादा वन क्षेत्र वाले राज्य में जंगलों से सटे इलाकों में लोग खौफ में जीते हैं। इससे निजात पाने के लिए उत्तराखंड में गुलदारों को रेडियो कॉलर किया जा रहा है ताकि उन पर हर समय नजर रखी जा सके। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 15 गुलदारों को कॉलर किया जा रहा है।