अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के तुरंत बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच रहे हैं। पुतिन की यह यात्रा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के न्योते पर हो रही है। लगातार हो रही इन बड़ी मुलाकातों के बीच दुनिया में चीन की बढ़ती ताकत और नई विश्व व्यवस्था में उसकी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के फौरन बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को चीन के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जा रहे हैं।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बीते शनिवार इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि यह स्टेट विज़िट चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के न्योते पर हो रही है. क्रेमलिन ने भी पहले एक बयान जारी कर पुतिन के चीन दौरे की पुष्टि की थी।
इससे पहले ट्रंप ने 13 से 15 मई तक चीन का आधिकारिक दौरा किया था, जिस पर पूरी दुनिया की नज़रें थीं क्योंकि क़रीब एक दशक में यह किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली चीन यात्रा थी।
हालांकि इस यात्रा में ट्रंप अमेरिका की शीर्ष टेक कंपनियों के सीईओ के साथ पहुंचे थे, लेकिन यात्रा समाप्त होने के बाद भी किसी डील का एलान नहीं हुआ।

