DEHRADUNUttarakhand

PM ने किया उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, CM बोले- PM मोदी ने समिट की बढ़ाई शोभा

  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन
  • PM ने किया उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, CM बोले- PM मोदी ने समिट की बढ़ाई शोभा
  •  मुख्यमंत्री धामी बोले- पीएम मोदी ने समिट की बढ़ाई शोभा

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित उद्योगपतियों एवं निवेशकों से देवभूमि उत्तराखण्ड में निवेश करने का आवाहन भी किया। प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु प्रदेश सरकार की प्रशंसा भी की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड के उत्पादों का अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की लॉन्चिंग भी की। इस ब्रांड के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों को वैश्विक स्तर पर नया बाजार मिलेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 44 हज़ार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिग का शुभारंभ भी किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने समस्त देशवासियों से ‘मेक इन इंडिया’ की भांति ‘वेड इन इंडिया’ मूवमेंट शुरू करने की अपील करते हुए सभी से अपने परिवार की 1 डेस्टिनेशन शादी उत्तराखण्ड में करने का आवाहन किया। उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 विकसित उत्तराखण्ड की हमारी सामूहिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निश्चित तौर पर इस समिट के माध्यम से प्रदेश में आने वाले निवेश से जहाँ एक ओर हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »