मोक्षदायिनी मां गंगा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए उत्तराखंड में डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिबंधित गंगा तटों और घाटों पर नहाना वर्जित है. गंगा किनारे मास, मदिरा के सेवन पर भी कड़ी रोक लगाई गई है. इस संबंध में पर्यटकों को भी सोशल मीडिया और सूचना पट्ट के माध्यम से लगातार आगाह भी किया जा रहा है लेकिन फिर भी पर्यटक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.

ऑपेरशन मर्यादा के तहत राधेश्याम घाट, ऋषिकेश पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 06 व्यक्तियों को लक्ष्मणझूला पुलिस ने गिरफ्तार किया और पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की। उसके बाद उनसे घाटों के किनारे पड़े कूड़े की सफाई करायी गयी।

