उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पौड़ी जनपद में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
पूर्व निर्दलीय विधायक यशपाल बेनाम पार्टी के नेताओं से खुश नजर नहीं आये। अंकिता भंडारी मामले से चर्चा में आये दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने से भी बेनाम हतप्रभ दिखे। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी भाजपा हीलाहवाली कर रही है।




