शादी से पहले नेहा कक्कड़ ने गोवा में पहना ‘लाल चूड़ा’!
आदित्य के लिए लिपसिंक किया गाना, वीडियो वायरल!
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
मुंबई : इंडियन आइडल 11 की जज और मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ 14 फरवरी को आदित्य नारायण संग क्या शादी करने जा रही हैं या यह केवल पब्लिसिटी स्टंट है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन गोवा में शूट हुए एक गाने के बाद दोनों को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
https://www.instagram.com/p/B8Sodymhkq5/?utm_source=ig_web_copy_link
Contents
शादी से पहले नेहा कक्कड़ ने गोवा में पहना ‘लाल चूड़ा’!आदित्य के लिए लिपसिंक किया गाना, वीडियो वायरल!देवभूमि मीडिया ब्यूरो मुंबई : इंडियन आइडल 11 की जज और मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ 14 फरवरी को आदित्य नारायण संग क्या शादी करने जा रही हैं या यह केवल पब्लिसिटी स्टंट है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन गोवा में शूट हुए एक गाने के बाद दोनों को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों की शादी की खबरों के बीच मशहूर गायक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘लाल चूड़ा’ पहने नजर आ रही हैं। ये वीडियो उन्होंने अपने गाने ‘याद पिया की आने लगी’ गाने पर लिपसिंक करते हुए बनाया है। ऐसा लग रहा है कि उन्हें आदित्य नारायण की याद आ रही है। सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके कई फैन पेज ने इसे शेयर भी किया है। नेहा कक्कड़ ने यह वीडियो गाड़ी में बैठकर बनाया है। गाना एफएम रेडियो पर चल रहा था जिसके दौरान उन्हें लिपसिंक किया है। यह गाना पिछले साल रिलीज हुआ था और इसने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी थी।इससे पहले भी नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने दोनों की शादी के लिए खास तैयारियां की थीं जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और फैन्स को इसके बारे में जानकारी दी थी। नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण का गाना ‘गोवा बीच’ 10 फरवरी को रिलीज होने वाला है जिसमें दोनों रोमांस करते नजर आने वाले हैं।

