TOURISMUTTARAKHAND

मसूरी विंटर फेस्टिवल ।

देवभूमी मीडिया ब्यूरो मसूरी में 26 से 30 दिसंबर तक होगा विंटर फेस्टिवल काबीना मंत्री जोशी ने दिए समय पर सभी इंतजाम के निर्देशमसूरी में 26 से 30 दिसंबर तक होने जा रहे विंटरलाइन कार्निवाल को लेकर तैयारियों शुरू हो गई हैं।

 

मसूरी में पांच दिवसीय विंटर लाइन कार्निवाल के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। कार्निवाल का उद्घाटन 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी आने वाले किसी भी पर्यटक को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

पार्किंग, यातायात प्रबंध, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत की उपलब्धता, बढ़ती ठंड़ के चलते अलाव एवं सफाई की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। कार्निवाल में स्थानीय कलाकार, प्रदेश की संस्कृति और कला से रूबरू कराएंगे और अन्य भी कई आकर्षण होंगे। कार्निवाल में एक दिवसीय फूड फेस्टिवल का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, उपजिलाधिकारी मसूरी शैलेंद्र नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »