उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद, एनएसजी कमांडो राहुल सिंह जग्गी ने दिया सर्वोच्च बलिदान
उत्तराखंड ने खोया एक और वीर सपूत।
एनएसजी कमांडो राहुल सिंह जग्गी शहीद ।
रुद्रप्रयाग के जवान राहुल सिंह जग्गी का सर्वोच्च बलिदान।
पूरे प्रदेश में शोक की लहर।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद से एक दुखद खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड एसजी में तैनात कमांडो और 12 गढ़वाल राइफल्स के सैनिक राहुल सिंह जग्गी देश सेवा के दौरान शहीद हो गए।
उनके शहीद होने की खबर से पूरे उत्तराखंड विशेष कर रुद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार राहुल सिंह जग्गी मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के गांव के निवासी थे। उन्होंने भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल से अपनी सेवा शुरू की और बाद में देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एनएसजी का हिस्सा बने। वर्तमान में वह दिल्ली में एनएसजी की 29 स्पेशल ग्रुप यूनिट में कमांडो के रूप में तैनात थे।
बताया जा रहा है कि 5 जून 2026 के दौरान ड्यूटी के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई थी जिसके बाद उनका निधन हो गया।
राहुल सिंह जग्गी अपने साहस, अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा के लिए जाने जाते थे। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनके निधन से परिवार, क्षेत्रवासियों और सैनिक समुदाय में गहरा दुख व्याप्त है।

