केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई के चलते उत्तराखंड में उठे रोष को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा वर्मा से बात की।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी केशव नेगी पर हुई पुलिस कार्रवाई पर कहा कि हम भी यही चाहते हैं कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई न हो, हालांकि कई लोगों की इस दुखद घटना में मौत हुई है तो पुलिस किसी से भी पूछताछ कर सकती है।
मुख्यमंत्री धामी के ट्वीट का हवाला देते हुए उन्होंने भी कहा कि इसमें किसी भी निर्दोष को सजा न हो इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं।

