NATIONAL

COVID-19 के कारण 30 जून तक भरी जा सकेगी 2018-19 के ITR : वित्त मंत्री

कोरोना से लड़ाई के लिए दान की गई रकम कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के दायरे में

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

नई दिल्ली : चीन के वुहान से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से सभी देश लड़ रहे हैं। भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। तकरीबन 500 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, नौ की मौत हुई है। इस महामारी को लेकर सरकार एक पैकेज का ऐलान कर सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कांफ्रेंस में  ऐलान किया है कि इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख वित्त वर्ष 2018-19 के लिए बढ़ाकर 31 जून कर दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के एक ट्वीट के मुताबिक वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन की स्थिति में सरकार इकोनॉमिक पैकेज पर काम कर रही है और उसका ऐलान जल्द हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। वित्त मंत्री ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि कोरोना से लड़ाई के लिए दान की गई रकम कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के दायरे में आएगी।

गौरतलब हो कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 500 के करीब पहुंच चुकी है और 10 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक-एक मौत हुई जबकि पूर्व में हुई सात मौत महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में एक एक मौत हुई थी। देश में 22 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 से अब भी संक्रमित लोगों की संख्या 446 है।  

सरकार ने देश के 32 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 560 जिलों में कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया है। वहीं लक्षद्वीप में आंशिक लॉकडाउन किया गया है। यात्री जहाजों को द्वीप में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया गया है और आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »