मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आई.टी.सी. हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट वार्ता की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीसी द्वारा दिये जा रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड की रोकथाम तथा आपदा से बचाव के लिये किये जा रहे प्रयासों में सभी संस्थानों का काफी सहयोग मिल रहा है। वर्तमान में कोरोना महामारी नियंत्रण की स्थिति में है, संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत पूरी तैयारियां राज्य सरकार द्वारा कर ली गई है।
Leave a Comment


