तुंगनाथ रेस्क्यू पर विवाद: स्थानीय युवक ने SDRF पर लगाया श्रेय लेने का आरोप
तुंगनाथ ट्रैक पर रेस्क्यू विवाद, घोड़े वाले ने SDRF पर लगाया क्रेडिट लेने का आरोप..!!
रुद्रप्रयाग के तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रैक पर बीते दिनों एक महिला को रेस्क्यू किया गया था। जिसके बाद SDRF ने इसे अपना रेस्क्यू ऑपरेशन बताया था, लेकिन अब इसमें एक घोड़े खच्चर वाले का बयान आया है। उसका कहना है कि सारा राहत और बचाव काम उसने किया और अंत में SDRF ने उसका क्रेडिट चुरा लिया।
रुद्रप्रयाग के तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर हाल ही में एक महिला के रेस्क्यू को लेकर स्थानीय युवक सूर्या, जो घोड़ा-खच्चर संचालन का कार्य करते हैं, का दावा है कि बिजली गिरने से घायल हुई महिला को उन्होंने चंद्रशिला से नीचे तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जबकि बाद में SDRF ने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का श्रेय ले लिया।

