BRICS Foreign Ministers Meeting के दौरान ईरान और यूएई के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची ने यूएई पर इसराइल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ सैन्य गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया।
नई दिल्ली में हुई इस तीखी बयानबाज़ी के बाद दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ती तल्खी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान यूएई पर अपने देश के ख़िलाफ़ सैन्य अभियानों में सीधे शामिल होने का आरोप लगाया।
एक दिन पहले ही इसराइल ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने ईरान से युद्ध के बीच में यूएई का गोपनीय दौरा किया था।
हालांकि यूएई ने इसराइल के दावे को ख़ारिज कर दिया था। जब ये सब हो रहा था तो ईरान के विदेश मंत्री नई दिल्ली में थे। इसी दौरान ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि इसराइल से ‘मिलीभगत का हिसाब’ लिया जाएगा।
ब्रिक्स गुट के सदस्य ईरान और यूएई दोनों हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधि नई दिल्ली में थे और बैठक के दौरान दोनों के बीच तल्खी साफ़ दिखी।

