बार्सिलोना।
भारतीय मोटरस्पोर्ट के लिए गर्व का क्षण तब आया जब स्पेन के बार्सिलोना में फॉर्मूला-2 स्प्रिंट रेस जीतने के बाद भारतीय राष्ट्रगान गूंज उठा। ART ग्रां प्री टीम के ड्राइवर कुश मैनी ने शानदार शुरुआत करते हुए शुरुआती दौर में ही बढ़त हासिल कर ली और पूरी रेस पर दबदबा बनाए रखते हुए 2026 सीजन की अपनी पहली तथा फॉर्मूला-2 करियर की तीसरी जीत दर्ज की।
पोडियम समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जहां भारतीय तिरंगे को लहराते और विदेशी धरती पर राष्ट्रगान बजते देख प्रशंसकों ने खुशी जताई। इस जीत से चैंपियनशिप अंक तालिका में भी कुश मैनी की स्थिति मजबूत हुई है और उनके तेजी से आगे बढ़ रहे रेसिंग करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

