DEHRADUNUttarakhandUTTARAKHAND

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन में कल महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून। राज्य कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की एक अति महत्वपूर्ण बैठक कल 25 अप्रैल 2023 को शाम 4 बजे अपर मुख्य सचिव के कार्यालय में आहूत की गई है।

बैठक में कर्मचारी की विभिन्न मांगों, 10,16,26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत पद का ग्रेड वेतन सहित एसीपी, पदोन्नति में शिथिलीकरण की व्यवस्था पुनः बहाल करने, वाहन चालकों को स्टाफिंग पैटर्न के अन्तर्गत 4800 ग्रेड वेतन, चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों हेतु वाहन चालकों की भांति स्टाफिंग पैटर्न सहित अन्य कई महत्वपूर्ण मांगों पर चर्चा एवं इनका समाधान होने की उम्मीद है।

उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के पदाधिकारियों को भी बैठक में बुलाया
उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के पदाधिकारियों को भी बैठक में बतौर सदस्य आमंत्रित किया गया है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रान्तीय प्रवक्ता अरुण पांडे ने बताया कि इससे पूर्व भी समिति की एक बैठक 06 अप्रैल को बुलाई गई थी, लेकिन उक्त बैठक में समन्वय समिति के पदाधिकारियों को आमंत्रित नहीं किया गया था, जिस परर राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के अध्यक्ष एवं समन्वय समिति के प्रदेश प्रवक्ता अरुण पाण्डे एवं सचिव संयोजक शक्ति प्रसाद भट्ट ने अपर मुख्य सचिव से मिलकर कड़ी आपत्ति जताई थी, जिस पर अपर मुख्य सचिव ने समन्वय समिति के सदस्यों सहित तत्काल बैठक बुलाने के निर्देश दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »