CRIMEUTTARAKHAND

गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी पत्र सोशल मीडिया में हुआ वायरल…..

अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, श्रीमती राधा रतूङी ने बताया कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है और इस फेक लैटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। 

एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड मे सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC) है जिसका उदेश्य सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एंव गलत सूचना प्रसारित होने पर तत्काल प्रभाव से विश्लेषण कर वैधानिक एंव उचित कार्यवाही करन हैं इस क्रम मे आज दिनांक 15.06.2022 को सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC) को एक पोस्ट प्राप्त हुई।

जिसमे मा0 गृह मंत्री जी के लैटर पैड पर एक सशंय पैदा करने वाला पत्र लिखा गया था । इस पत्र की प्रथमदृष्टया जांच के उपरान्त प्रतीत होता है की मा0 गृह मंत्री के पत्र का रुपांतरण कर इस प्रकार से समाज मे कानून व्यवस्था बाधित करने हेतु भ्रामक सूचना प्रसारित की गयी है। इस क्रम मे एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड द्वारा सुसगंत धाराओ मे अभियोग पजींकृत करने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है ।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »