आइसोलेशन वॉर्ड में वैटिंलेटर सुविधा 24 घंटे मौजूद
कोरोना वायरस को लेकर हिमालयन हॉस्पिटल में उच्च स्तरीय बैठक
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
डोईवाला । उत्तराखंड के हायर सेंटर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में कोरोना वायरस को लेकर विशेष अलर्ट किया गया है। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से कोरोना आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है। इसमें वैंटिलटेर की सुविधा भी मौजूद रहेगी।
हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से हॉस्पिटल में आइसोलेशन वॉर्ड तैयार किया गया है। जरूरत के मुताबिक इसमें बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की जा सकती है। उपचिकित्सा अधीक्षक रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ.आरएस सैनी ने बताया कि आइसोलेशन वॉर्ड में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वार्ड में मास्क, दस्ताने की व्यवस्था कर दी गई है। डॉ.सैनी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोग बेवजह घबराएं नहीं।