HARIDWAR

महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म

रुड़की : एक कहावत है कि भगवान् जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है।  रुड़की के एक निजी नर्सिंग होम देव नर्सिंगहोम में एक महिला को भी भगवान ने एक नहीं एक साथ चार नवजात बच्चों का तोहफा दिया है।  जिस किसी ने यह बात सुनी वह जहाँ सन्न रह गया वहीँ उसने इसे भगवान् की लीला बताते हुए कहा कि भगवान् जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है।  शायद भगवान् ने इस परिवार के साथ भी ऐसा ही किया है । एक साथ पैदा हुए ये चारों बच्चे सुरक्षित हैं, जिनमें  2 लड़कियां और 2 लड़के हैं। बच्चों की मां भी स्वस्थ है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादराबाद के सलेमपुर निवासी सोनी पत्नी मुकेश की शादी वर्ष 2017 में हुई थी।  एक साथ पैदा हुए ये चारों बच्चे उनकी पहली संतान हैं। मुकेश मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाता है। वहीं देव नर्सिंग होम की डॉक्टर वरिजा ने बताया कि ऑपरेशन से यह डिलीवरी हुई है। मां और बच्चे सभी सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चे फिलहाल बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय गर्ग के यहां भर्ती हैं। डॉक्टर संजय गर्ग ने बताया कि चारों बच्चे स्वस्थ हैं। दो बच्चों का वजन सवा-सवा किलो है। जबकि दो बच्चों का वजन डेढ़-डेढ़ किलो है।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

2

Back to top button
Translate »