सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की घोषणा
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने धर्मशालाओं को विद्युत बिल के तीन माह के फिक्सड चार्ज से छूट देने की घोषणा की है। इस पहले होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि को अप्रैल से जून तीन महीने के बिजली के फिक्सड चार्ज से छूट दी गई थी।
पूर्व में तीन माह के फिक्सड़ चार्ज से छूट दिए जाने की घोषणा में धर्मशालाएं शामिल नहीं थीं। सोमवार को मुख्यमंत्री ने धर्मशालाओ के फिक्सड चार्ज को भी माफ करने की घोषणा करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। इसके भार का वहन राज्य सरकार वहन करेगी।