Uttar Pradesh

काशी तमिल संगमम की  तैयारियों को अंतिम रूप।

देव भूमी  माडिया ब्यूरो — काशी में तमिल संगमम की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक कार्यक्रम के लिए बीएचयू को ज्ञान साझीदार बनाया गया है।

आयोजन समिति ने कहा कि संगमम के लिए विश्वविद्यालय में आने वाले अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी की निगाहें बीएचयू की तरफ होंगी। बीएचयू सदैव की तरह एक श्रेष्ठ मेजबान की भूमिका निभाएगा।

तो वही जिलाधिकारी एस राजलिंगम काशी-तमिल संगमम की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय पहुंचे। परिसर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।और  अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से भी जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »