
तिग्मांशु की ” यारा” में दिखेंगी टिहरी झील और वादियां : अभिनव थापर
उत्तराखंड में बॉलीवुड के फ़िल्म प्रोडक्शन से जुड़े अभिनव थापर ने बताया कि ” यारा” टिहरी झील में शूट होने वाली पहली फ़िल्म रही किन्तु किन्ही कारणवश यह अबतक रिलीज़ नही हो पाई, किन्तु अब इस फ़िल्म के रिलीज होने से न सिर्फ टिहरी झील अपितु सम्पूर्ण उत्तराखंड में पर्यटन की संभावनाओं को बल मिलेगा। तिग्मांशु की बहुचर्चित फ़िल्म ” रागदेश” की तरह ” यारा” की भी अधिकतर शूटिंग उत्तराखंड में जून-2014 में देहरादून, विकासनगर, मसूरी, जमुनापुल व टिहरी झील में हुई है। उत्तराखंड के अतिरिक्त “यारा” की शूटिंग मुंबई व यूरोप में हुई है।
Leave a Comment


राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार विजेता निर्देशक तिग्मांशु धुलिया की अगली फिल्म ” यारा” 30 जुलाई ऑनलाईन प्लेटफार्म – Zee5 पर रिलीज होने जा रही है। मूल रूप से उत्तराखंड के तिग्मांशु धूलिया ने कई चर्चित फिल्में बनाई है जैसे मुख्यतः ” हासिल “, ” साहिब बीवी और गैंग्स्टर ” , ” साहिब बीवी गैंग्स्टर रिटर्न्स” , ” पान सिंह तोमर”, ” बुलेट राजा” , ” रागदेश” , आदि। उनकी अगली फ़िल्म ” यारा” में मुख्य भूमिकाओं में विद्युत जामवाल, श्रुति हसन, अमित साध, विजय वर्मा, कैनी बासुमतारी, आदि कलाकारों ने अभिनय किया है।

