प्रदेश में बारिश के चलते मलबे की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत
कोटद्वार/चंपावत। उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के कारण आए मलबे में दबने की वजह से कोटद्वार में दो महिला, एक बच्ची और चंपावत में दो लोगों की मौत हो गई। कोटद्वार में मजदूरों के परिवार के लिए यह बारिश काल बनकर आई है। सोमवार को लैंसडौन के पास होटल निर्माण में लगे मजदूरों के टेंट में पहाड़ी से भारी मलबा आ गया। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हैं। मृतकों में समूना पत्नी नियाज उम्र 50 साल, निवासी नेपाल, सपना पत्नी लिंगडा उम्र 40 साल, निवासी नेपाल, अबीसा पुत्री सपना उम्र चार साल, निवासी नेपाल शामिल हैं। घायलों में नियाज पुत्र मुमताज उम्र 56 साल, निवासी नेपाल व राबिया पुत्री नियाज उम्र 16 साल, निवासी नेपाल शामिल हैं।
Leave a Comment

