उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का मामला
कंट्रोल रूम को बार-बार कर रहा था फोन
डीेएम ने सामाजिक कार्य के तहत नाली साफ कराई
डीएम ने ट्वीट करके दी पूरे मामले की जानकारी
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
रामपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन में पुलिस और प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने के साथ ही जरूररतमंद लोगों की मदद में जुटे हैं। कुछ लोग पुलिस और प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी करके दूसरों को भी आफत में डालने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक वाकया उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का है, जहां एक व्यक्ति बार-बार कंट्रोल रूम पर फोन करके चार समोसे भेजने की मांग कर रहा था।
4 समोसा भिजवा दो… चेतावनी के बाद आखिर भिजवाना ही पड़ा।
अनावश्यक मांग कर कंट्रोल रूम को परेशान करने वाले व्यक्ति से सामाजिक कार्य के तहत् नाली सफाई का कार्य कराया गया। pic.twitter.com/88aFRxZpt2
— DM Rampur (@DeoRampur) March 29, 2020
Contents
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का मामलाकंट्रोल रूम को बार-बार कर रहा था फोनडीेएम ने सामाजिक कार्य के तहत नाली साफ कराईडीएम ने ट्वीट करके दी पूरे मामले की जानकारी देवभूमि मीडिया ब्यूरोरामपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन में पुलिस और प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने के साथ ही जरूररतमंद लोगों की मदद में जुटे हैं। कुछ लोग पुलिस और प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी करके दूसरों को भी आफत में डालने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक वाकया उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का है, जहां एक व्यक्ति बार-बार कंट्रोल रूम पर फोन करके चार समोसे भेजने की मांग कर रहा था।रामपुर के कंट्रोलरूम पर बार-बार फोन करके समोसे की डिमांड करने वाले इस व्यक्ति से कर्मचारी काफी परेशान हो गए। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस शख्स को चेतावनी देने के बाद उसके लिए समोसे भिजवा दिए। जिलाधिकारी ने उस पर कार्रवाई के तौर पर उससे सामाजिक कार्य कराने का निर्णय लिया। इस व्यक्ति को सामाजिक कार्य के तौर पर नाली की सफाई का कार्य दिया गया।



