UTTARAKHAND

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने शौर्य स्थल का उद्घाटन किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चीड़बाग, देहरादून स्थित शौर्य स्थल का उद्घाटन किया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर उत्तराखण्ड के वीरगति प्राप्त योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने शौर्य स्थल का अवलोकन किया एवं शहीदों के परिजनों से मुलाकात भी की।      

सैनिक कल्याण मंत्री  गणेश जोशी, सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि), सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व राज्यसभा सांसद  तरूण विजय एवं मेजर जनरल संजीव खत्री ने भी उत्तराखण्ड के वीरगति प्राप्त योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »