Uttar Pradesh

ज्ञानवापी मस्जिद पर फैसला आज।

देवभूमि मीडिया ब्यूरो – वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग मामले पर आज फैसला आ सकता है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब दो बजे कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

बता दें कि, ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी मामले पर फैसला वाराणसी के जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश के कोर्ट में सुनाया जाएगा। ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में मिले कथित शिवलिंग की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानि ASI से वैज्ञानिक पद्धति से जांच की मांग पर आज बड़ा फैसला आ सकता है। 

शिवलिंग की आकृति की कार्बन डेटिंग कराने के आवेदन पर जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में 12 अक्तूबर को सुनवाई हुई थी। सुनवाई के बाद आदेश के लिए 14 अक्तूबर यानि आज की तिथि नियत की थी।
12 अक्तूबर को सुनवाई के दौरान अंजुमन इंतजामिया ने अपना पक्ष रखा फिर वादिनी संख्या 2 से 5 तक के अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन ने प्रति उत्तर में हिंदू पक्ष की दलीलें पेश की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »