COVID -19

Covid 19 – प्रदेश में 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 166 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 11758 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में पांच, हरिद्वार में तीन, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343799 हो गई है। इनमें से 330099 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7398 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »