देहरादून। लैंसडाउन से भाजपा विधायक दिलीप रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को लेकर विवादित टिप्पणी की है।
वायरल वीडियो में विधायक दिलीप रावत कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “बुद्धिमान व्यक्ति कभी क्रांति नहीं करता। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कहीं से बुद्धिमान नहीं थे। क्रांति कब करी? जब बुद्धि में ही बुद्धि नहीं थी। पढ़ा-लिखा भी नहीं था।”
वीडियो में विधायक ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “जो क्रांतिकारी आजकल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वो उत्तराखंड आंदोलन के समय अंडाणु भी नहीं बने थे।”
विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

