UTTARAKHAND

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सीएम धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मीडिया सेंटर हल्द्वानी को अधिक प्रभावशाली एवं सक्षम बनाये जाने तथा कुमॉयू मण्डल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों के ग्रामों तक राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के सफल प्रचार-प्रसार एवं उन समस्त कार्यों को आम जन मानस तक मीडिया तंत्र के माध्यम से पहुंचाने हेतु संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान को अग्रिम आदेशों तक मीडिया सेंटर हल्द्वानी में सम्बद्ध किया गया है।

इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री के. एस. चौहान पूर्व की भांति समय-समय पर माननीय मुख्यमंत्री के नई दिल्ली भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में उपस्थित रहते हुए मीडिया से समन्वय स्थापित करेंगे एवं राज्य सरकार के विकास कार्य योजनाओं को राष्ट्रीय मीडिया में भी प्रचार-प्रसार का कार्य सम्पादित करेंगे। संयुक्त निदेशक सूचना श्री के.एस. चौहान को कार्यालय महानिदेशक सूचना में आवंटित कार्यों को उप निदेशक सूचना श्री मनोज श्रीवास्तव को आवंटित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »