UTTARAKHAND

सीएम धामी ने प्रदेश के होमगार्ड जवानों को दी बड़ी सौगात

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है उत्तराखंड में कोविड-19 के दौर में होमगार्ड जवानों द्वारा दी गई सेवाओं के लिए 6-6 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में ग्रह विभाग द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पिछली सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड के स्थापना दिवस के मौके पर यह प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी लेकिन चुनाव की नजदीकी और आचार संहिता लागू होने के चलते इस पर अमल नहीं हो पाया था।
अब गृह विभाग द्वारा होमगार्ड जवानों को प्रोत्साहन राशि देने का शासनादेश जारी कर दिया है साथ ही प्रत्येक जवान के खाते में वह राशि जारी की जाएगी राज्य में कोविड-19 के दौर में सेवा देने वाले 5518 होमगार्ड को इसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »