‘‘मेरा गांव मेरी सड़क‘‘ योजना के अन्तर्गत प्रदेश की सात सड़कों हेतु एक करोड़ 83 लाख की धनराशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने मुखोटा नाटकों एवं नन्दा राजजात यात्राओं के ढोल वादक धूमलाल के निधन को लोक कला के लिये बताया अपूरणीय क्षति
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के उर्गम निवासी ढोल वादक धूम लाल के निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद चमोली के ग्राम उर्गम निवासी ढोल वादक श्री धूम लाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
ज्ञातव्य है कि कुछ समय पूर्व ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री धूमलाल को एम्स ऋषिकेष एवं हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट में भी उपचार हेतु भर्ती करा गया था। तथा उनके चिकित्सा पर होने वाला व्यय मुख्यमंत्री राहत कोष से किये जाने के भी निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री ने मुखोटा नाटकों एवं नन्दा राजजात यात्राओं के ढोल वादक श्री धूमलाल के निधन को लोक कला के लिये अपूरणीय क्षति भी बताया है।
देहरादून : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘‘मेरा गांव मेरी सड़क‘‘ योजना के अन्तर्गत 7 सड़कों हेतु 01 करोड़ 83 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। जिसमें जनपद टिहरी व अल्मोड़ा की दो हैं तथा उधम सिंह नगर की 03 सड़के शामिल है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अधीन जनपद टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में अवशेष कार्यों के निर्माण हेतु 91.06 लाख की धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने रामलीला भवन बागेश्वर के सौन्दर्यीकरण हेतु 15 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना अन्तर्गत ग्राम पंचायत जसपुर, विकासखण्ड भिलगंना जनपद टिहरी में सांस्कृतिक भवन के निर्माण हेतु प्रथम किस्त के रूप में 3.99 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना अन्तर्गत ग्राम पंचायत जसपुर, विकासखण्ड भिलगंना जनपद टिहरी में सांस्कृतिक भवन के निर्माण हेतु प्रथम किस्त के रूप में 3.99 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
