UTTARAKHANDweather

मौसम का बदला मिजाज: चकराता की पहाड़ियों पर अप्रैल में बर्फबारी

उत्तराखंड।

चकराता क्षेत्र की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही बुधवार को इस सीजन की पांचवीं बर्फबारी दर्ज की गई।

बर्फबारी के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और ठंड का असर बढ़ गया है।

बीते मंगलवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद बुधवार सुबह करीब 11 बजे देवबन, खड़म्बा, दुरानी, कांवतालानी और मोयला टॉप सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरने लगे। इससे न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »