चमोली : शुक्रवार को अंतरमंत्रालयीय अधिकारियों के केन्द्रीय दल ने घाट ब्लाक के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर दैवीय आपदा में हुई क्षति का आंकलन किया। सात सदस्यीय केन्द्रीय टीम में शामिल केन्द्रीय आपदा प्रबन्धन मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार जिंदल, व्यय एवं वित्त विभाग के निदेशक थागलेमिलन, कृषि सहकारिता कृषि कल्याण निदेशक विपुल कुमार श्रीवास्तव, जल शक्ति मंत्रालय के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के मुख्य अभियंता वीरेन्द्र कुमार, ऊर्जा मंत्रालय के निदेशक सुनील जैन ने घाट ब्लाक में लाखी, बांजबगड, भटियाणा, फाली, कुन्तरी-सैंती, कुरूड गांव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
Sign in to your account
