नई दिल्ली। सीबीएसई ने क्लास 10 व 12वीं की 19 मार्च से 31 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब इन परीक्षाओं की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन में सीबीएसई ने बताया कि 31 मार्च के बाद की स्थिति को जानने के बाद ही परीक्षाओं की तिथि घोषित की जाएंगी।