कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के निदेशक और प्रधानाचार्य एसएस नेगी का वाहन सोमवार को रामपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में उनकी पत्नी की मौक पर ही मौत हो गई। जबकि नेगी और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेगी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह अपने मूल निवास स्घ्थान कोटद्वार से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान अचानक उनके कार की स्टेयरिंग फेल हो गई। जिस कारण कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Leave a Comment

