जोशीमठ : बद्रीनाथ -ऋषिकेश राष्ट्रीय राज मार्ग पर एक यात्री बस के ऊपर लामबगड़ स्लाइड जोन पर जोशीमठ की तरफ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें बस में यात्रा कर रहे पांच यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह हादसा लामबगड़ में आज सुबह नौ बजे हुआ। बस में 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
प्रशासन के मुताबिक अब तक नौ घायलों को पांडुकेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने से रेस्क्यू करने में परेशानी आ रही है। मौके पर पुलिस , एसडीआरएफ, तहसील प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। खबर लिखे जाने तक हादसे में घायल और मृतकों की पहचान नहीं हो पाई।